सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदे
अजवाइन एक प्रकार का मसाला है, जो ज्यादातर सभी घरों में पाया जाता है। यह खाने की सुगंध और स्वाद बढ़ाने में ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। इन छोटे-छोटे बीजों में प्रोटीन, फाइबर, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल घरेलू उपचार के रूप में भी किया जाता है। यह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। पाचन संबंधी समस्या से राहत पाने के लिए अजवाइन सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अजवाइन वाले पानी को पीने से पेट दर्द, अपच और कब्ज आदि समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह युर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। यह वजन कम करने में भी मददगार है। आइए जानते हैं सुबह खली पेट अजवाइन का पानी पीने के फायदे।
अजवाइन का पानी पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Celery Water)
1. पाचन में सुधार करता है:
अजवाइन में एक्टिव एंजाइम होते हैं, जो पेट में एसिड के प्रवाह में सुधार करते हैं। इससे पाचन हेल्थ में सुधार होता है। यह कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिएंगे, तो इससे पेट में गैस नहीं बनेगी। इसके साथ आप अदरक, नींबू का रस आदि मिला सकते हैं। अजवाइन का पानी पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है।
2. वजन घटाने में फायदेमंद:
अजवाइन का सेवन सेहत और वजन घटाने दोनों के लिए फायदेमंद है। अजवाइन का पानी कैलोरी और फैट को कम करने में मदद करता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है और पाचन में सुधार होता है। अजवाइन का रस भी वजन घटाने में मदद करता है। सुबह खाली पेट अजवाइन वाले पानी के सेवन से वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
3. संक्रमण से बचाता है:
अजवाइन में एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीपैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। ये सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमण को रोकने में मदद करता है। अजवाइन का पानी साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया (जो पेट से जुड़ी समस्या पैदा करते हैं) से लड़ने में भी मदद कर सकता है।
4. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार:
आयुर्वेद के मुताबिक, अजवाइन (Carom Seeds) एक ऐसी औषधी है, जो हाई बीपी को कंट्रोल कर सकता है। अजवाइन को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। अजवाइन के बीज में फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मदद करती है। अजवाइन को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
5. खांसी से राहत दिलाने में फायदेमंद:
अजवाइन का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम, खांसी, और बुखार के घरेलू इलाज में किया जाता है। अजवाइन के बीजों को उबालकर, और सिर पर तौलिया या कोई कपड़ा रखकर इस गर्म पानी की भाप लें। इससे भाप लेने से सीने की जकड़न दूर होती है और खांसी से राहत मिलती है।
6. पेट दर्द में आराम दिलाए:
अजवाइन में थायमोल नाम का कंपाउंड होता है, जो गैस्ट्रिक रस का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। अजवाइन के सेवन से पेट दर्द और गैस की समस्या से तुरंत आराम मिलता है।
7. बॉवेल मूवमेंट नियमित रहता है:
अजवाइन के पानी के सेवन से आपका बॉवेल मूवमेंट नियमित हो जाता है। इसमें पाए जाने वाले गुण कब्ज की स्थिति पैदा नहीं होने देते हैं। साथ ही अजवाइन की गर्मा गर्म चाय आपके पेट को साफ करती है और मल को मुलायम बनाती है, जिससे कि मल आसानी से बाहर निकल पाता है।
8. त्वचा के लिए फायदेमंद:
अजवाइन में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये गुण त्वचा की समस्याओं (मुहांसे, एक्जिमा और फंगल इन्फेक्शन) को कम करने में मदद करते हैं। अजवाइन में खून साफ करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। ये त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। साथ ही त्वचा के संक्रमण को दूर करते हैं।
अजवाइन का पानी कैसे बनाएं ? (How To Make Celery Water?)
अजवाइन का पानी बनाने के लिए,
- एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें।
- रात भर के लिए इसे भिगोकर रख दें।
- अगले दिन सुबह इस पानी को उबालकर छान लें।
- इस पानी को ठंडा कर लें और खाली पेट सुबह-सुबह इसका सेवन करें।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-
How Can We Help You?:-
- उचित मार्गदर्शन
- आहार संबंधी सलाह
- उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {Proper Consultation By Doctor}
OUR SERVICES
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counceling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing
- Yoga & Meditation
02 Comments