सफेद दाग(विटिलिगो) : लक्षण, कारण और उपचार
सफेद दाग जिसे विटिलिगो भी कहा जाता है एक एक प्रकार का त्वचा रोग है । जिसके कारण आपकी त्वचा अपना रंग खो देती है। इससे आपकी त्वचा आपके प्राकृतिक रंग से हल्की दिखने लगती है या सफेद हो जाती है। जो सफेद धब्बों के रूप में दिखाई देती है। सफेद दाग को त्वचा के अपचयन(Skin Depigmentation) के रूप में भी जाना जाता है आपकी त्वचा के वे क्षेत्र जो अपना रंग खो देते हैं, उन्हें Macules कहा जाता है।
यह त्वचा की स्थिति, आपके बालों और आपके मुंह के अंदरूनी हिस्से को भी प्रभावित कर सकती है। आपकी त्वचा और बालों में मेलेनिन (त्वचा, बालों और आंखों के रंग के लिए जिम्मेदार) होता है और जब मेलेनिन का उत्पादन नहीं होता है, तो वह विटिलिगो का कारण बनता है।
यह गहरे रंग के लोगों पर अधिक घातक प्रतीत हो सकता है। इसके अलावा, यह बीमारी संक्रामक नहीं है, लेकिन यह सार्वजनिक रूप से आपके Confidence को कम कर सकती है और Stress का कारण भी बन सकती है।
सफेद दाग के कारण:
Causes of Vitiligo :
यहाँ कुछ कारण दिये गए हैं जो सफेद दाग का कारण बनते हैं।
- प्रतिरक्षा प्रणाली( Immune System) में बदलाव
- आनुवंशिकता
- Hormonal Changes
- विटामिन B12 की कमी
सफेद दाग के लक्षण
Symptoms of Vitiligo
विटिलिगो की शुरुआत शरीर में खुजली शुरू होने से होती है। इसके बाद शरीर के दूसरे हिस्सों पर सफेद रंग के छोटे या बड़े दाग दिखने लगते हैं।
- हाथ, चेहरा, शरीर के खुले हिस्से और Genital Area के आस-पास सफेद दाग
- बालों का सफेद होना
- पलकें, Eyebrows और दाढ़ी का सफेद होना
आमतौर पर यह दाग मरीज को किसी तरह की तकलीफ तो नहीं देते, लेकिन कई बार इनकी वजह से दूसरे लोग उनसे डरते और दूर भागते हैं। यही वजह है जिसके कारण उन्हें तनाव या Suicidal Attempts का शिकार होते भी देखा जाता है ।
विटिलिगो में परहेज
Avoidance In Vitiligo
विटिलिगो के मरीजों के लिए शराब, कॉफी, मांस-मच्छी, अचार, लाल मांस, टमाटर के बने उत्पाद, फलों का रस और सिगरेट यह सारी चीजें हानिकारक होती हैं ।
इसकी जगह फल जैसे सेब, केला, अंजीर, खरबूज, खजूर, मूली, गाजर और हरी पत्ती वाली सब्जियों का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है और सफेद दाग से छुटकारा पाने में मददगार साबित हो सकता है।
यह आमतौर पर स्थायी नहीं होते और साथ ही इसके प्रसार(spread) को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में निम्न तरीके अपनाने चाहिए -
- धूप से बचाव
- विटामिन डी
- Skin Camouflage Cream
इसके अलावा, वयस्कों के लिए एक Topical Steroid भी निर्धारित किया जा सकता है। जो की डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जाता है।
सफेद दाग का इलाज
Vitiligo Treatment
विटिलिगो के सामान्य उपचारों में शामिल हैं:
औषधियाँ :
विटिलिगो को आपकी त्वचा को प्रभावित करने से रोकने के लिए कोई विशिष्ट दवा नहीं है, लेकिन कुछ दवाएं हैं जो pigmentation loss को धीमा कर सकती हैं और आपकी त्वचा पर रंग वापस ला सकती हैं। जैसे Barphani VitliGon टैबलेट, Leucoderma Powder, VENSIA Anti Vitiligo Cream आदि।
Light therapy :
Light therapy या Phototherapy आपकी त्वचा में रंग वापस लाने में मदद करने वाला उपचार है। थोड़े समय के लिए आपकी त्वचा पर Light Box, Ultraviolet B (UVB) Light या Medical-Grade Laser का उपयोग किया जाता है।
Depigmentation therapy :
Depigmentation Therapy, विटिलिगो से प्रभावित आपकी त्वचा के क्षेत्रों से मेल खाने के लिए आपकी प्राकृतिक त्वचा के रंग को हटा देती है। डिपिगमेंटेशन थेरेपी में Monobenzone दवा का उपयोग किया जाता है। आप इस दवा को अपनी त्वचा के रंग वाले धब्बों पर लगा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को विटिलिगो से प्रभावित क्षेत्रों से मेल खाने के लिए सफेद कर देता है।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-How can we help you?:- - प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- उचित मार्गदर्शन
- उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {proper consultation by doctor}
OUR SERVICES Click Here
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- उचित मार्गदर्शन
- उचित सलाह डॉक्टर द्वारा परामर्श {proper consultation by doctor}
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counselling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing
चर्म(त्वचा) रोग - लक्षण, कारण और उपचार
त्वचा से संबंधित रोगो को चर्म रोग कहा जाता है। त्वचा शरीर का सबसे बड़ा तन्त्र है और यह सीधे बाहरी वातावरण के सम्पर्क में होता है।
संक्रमण, एलर्जी, कैमिकल(Makeup Products), Weak Immune System आदि की वजह से त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती है। ज्यादातर चर्म रोगों में दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, सफेद दाग आदि बिमारियां उत्पन्न होती है। यह शरीर के अलग-अलग अंगों की त्वचा को प्रभावित कर सकता है। चर्म रोग होने पर त्वचा पर खुजली, दर्द और जलन हो सकती है।
चर्म रोग होने का मुख्य कारण किसी तरह का Health Disorder या Infection हो सकता है। जिसके कई चरण भी सकते हैं। हालांकि, इसके शुरूआती चरणों में त्वचा की सबसे ऊपरी परत को ही नुकसान होता है। चर्म रोग शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, खासकर गुप्तांगों में चर्म रोग के होने का जोखिम सबसे अधिक होता है। चर्म रोग संबंधी लक्षण या समस्याएं हर किसी को अलग-अलग होती है। चर्म रोग में पित्त (Urticaria) की समस्या होना बहुत आम होता है।
चर्म रोग के प्रकार
Types of Skin Diseases
कुछ त्वचा रोग मामूली होते हैं। और कुछ गंभीर लक्षण पैदा करते हैं। सबसे आम त्वचा रोगों में शामिल हैं:
मुँहासे :
इसमें त्वचा के अंदर बनने वाली Oil glands और बालों के रोम में सूजन आ जाती है। रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। और इन छिद्रों में बैक्टीरिया से संक्रमित होकर सूजन आती है और मुंहासे निकलते हैं।
Alopecia Areata :
छोटे-छोटे टुकड़ों में आपके बाल झड़ने लगते हैं।
सोरायसिस :
सोरायसिस (Psoriasis) की समस्या होने पर त्वचा पर लाल परत वाले चकत्ते होने लगते हैं। जो देखने में Dead Skin (त्वचा की ऊपरी परत का झड़ना) जैसे हो सकते हैं। हालांकि, यह संक्रामक नहीं होता है। इसका मुख्य कारण इम्यून सिस्टम में किसी तरह की गड़बड़ी होना हो सकता है।
Raynaud's phenomenon :
समय-समय पर आपकी उंगलियों, पैर की उंगलियों या शरीर के अन्य हिस्सों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है, जिससे सुन्नता(Numbness) या त्वचा का रंग बदल जाता है।
रोसैसिया :
आमतौर पर चेहरे पर लाल, मोटी त्वचा और मुंहासे दिखाई पड़ते हैं।
Vitiligo :
इसमें त्वचा अपनी रंगत खोने लगती है और शरीर के विभिन्न क्षेत्रों में धब्बे पड़ने लगते हैं। इसे सफेद दाग भी कहा जाता है।
चर्म रोग (त्वचा रोग) के लक्षण
Symptoms of Skin Disease
- त्वचा पर गहरे लाल रंग के मोटे निशान होना
- त्वचा पर लाल या सफेद रंग के उभार होना
- ऊभरी हुई त्वचा में दर्द या खुजली होना
- त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते होना
- त्वचा पर छाले निकलना
- बिना कारण त्वचा पर घाव या जख्म बनना
- धीरे-धीरे त्वचा फटने (Skin Crack) लगती है
- त्वचा का Dry या रंग में बदलाव होना
चर्म रोग के कारण :
Causes of skin diseases:
यह रोग आपको अलग-अलग बीमारियों, अत्यधिक दवाइयों का सेवन और हानिकारक ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से हो सकता है। यहां त्वचा रोगों के कुछ कारण दिए गए हैं :
- सूर्य के हानिकारक किरणें
- अनुवांशिक कारण
- तनाव या Stress
- गर्भावस्था में महिलाओं में हार्मोन में बदलाव के कारण
- हानिकारक कैमिकल(कई लोग त्वचा को साफ रखने के लिए अलग - अलग Beauty Product का Use करते हैं जिनमें से कई Product में हानिकारक केमिकल होता है) के कारण
- इन सभी के अलावा प्रदूषित वातावरण, हानिकारक बैक्टीरिया और मधुमेह जैसी बीमारियाँ भी चर्म रोगों का मुख्य कारण बनती हैं।
रोकथाम और नियंत्रण
Prevention and Control
चर्म रोग की रोकथाम करने के लिए आपको निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए, जैसेः
- शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें ।
- दिन में कम से कम एक बार स्नान करें।
- बार-बार त्वचा को अपनी हाथों से न छुएं।
- साबुन और गर्म पानी से अपने हाथों को बार-बार धोएं।
- खाने और पीने के बर्तन अन्य लोगों के साथ शेयर न करें।
- ऐसे लोगों के संपर्क से दूरी बनाएं, जिसे किसी तरह का Skin Infection है।
- व्यक्तिगत सामानों जैसे Towel, साबुन को शेयर न करें।
- खूब पानी पीएं।
- हमेशा पौष्टिक आहार खाएं।
- अत्यधिक Physical या Emotional तनाव से बचें।
- चिकनपॉक्स जैसी संक्रामक त्वचा स्थितियों के लिए टीके लगवाएं।
- खट्टी चीजों जैसे नींबू और संतरे का सेवन करें। इस तरह के फलों में Antioxidants, Limonoids और विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-How can we help you?:- - प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
OUR SERVICES Click Here
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counselling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing
मस्कुलोस्केलेटल दर्द : लक्षण, कारण और उपचार
मस्कुलोस्केलेटल दर्द, हड्डियों, मांसपेशियों, और Ligaments में होने वाला दर्द है। यह दर्द हल्का या तेज़ हो सकता है। यह दर्द कम समय के लिए या लंबे समय तक रह सकता है। यह एक जगह पर या कई जगहों पर एक साथ हो सकता है। मस्कुलोस्केलेटल दर्द आमतौर पर चोट लगने की वजह से होता है।
मस्कुलोस्केलेटल दर्द के लक्षण
Musculoskeletal Pain Symptoms
- मांशपेशियों में दर्द और अकड़न होना।
- मांसपेशियों में जलन महसूस होना।
- पूरे शरीर में दर्द होना।
- मांसपेशियों में मरोड़ होना।
- थकान।
- जोड़ों से उठते बैठते आवाज़ आना।
- हिलने-डुलने में दर्द का बढ़ जाना।
- Sleep Disturbances
मस्कुलोस्केलेटल दर्द के कारण
Causes of musculoskeletal pain
मस्कुलोस्केलेटल दर्द के सामान्य कारणों में शामिल हैं:
मांसपेशियों में खिंचाव : मांसपेशियों के अत्यधिक उपयोग या चोट से तनाव और दर्द हो सकता है। ऐसा अक्सर शारीरिक गतिविधियों या खेल के दौरान होता है।
जोड़ों का दर्द : गठिया जैसी चिकित्सा स्थितियों के कारण जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ जाता है। जिस कारण मस्कुलोस्केलेटल दर्द होता है।
हड्डी में दर्द : Fractures, Infection या हड्डियों को प्रभावित करने वाले Tumor लम्बे समय तक दर्द का कारण बन सकते हैं।
Tendonitis : Tendon की सूजन, जो मांसपेशियों को हड्डियों से जोड़ती है, के परिणामस्वरूप दर्द हो सकता है। यह बार-बार गति करने या अधिक प्रयोग के कारण हो सकता है।
मांसपेशियों में ऐंठन : Involuntary muscle(ऐसी मांसपेशियां जो हमारी इच्छानुसार कार्य करती नहीं करती हैं। जैसे : Heart Muscles, Skeletal Muscles, Blood Vessels आदि ) में Compression या ऐंठन से दर्द और चलने में परेशानी हो सकती है।
Infection : कुछ Infection जैसे Osteomyelitis (हड्डी का संक्रमण) या cellulitis(त्वचा संक्रमण) आदि मस्कुलोस्केलेटल दर्द का कारण बन सकते हैं।
मस्कुलोस्केलेटल दर्द का उपचार
Treatment of Musculoskeletal Pain
- सूजन या दर्द के इलाज के लिए Nonsteroidal Anti-Inflammatories ( NSAIDs ) जैसी दवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
- फाइब्रोमायल्गिया जैसे Musculoskeletal Disorders वाले रोगियों में , शरीर में Serotonin और Norepinephrine ( जो नींद , दर्द और Immune System के कार्य को नियंत्रित करते हैं) के स्तर को बढ़ाने के लिए दवाएं कम खुराक में निर्धारित की जाती हैं।
- नींद में सहायता के लिए Zolpidem, Eszopiclone और Rameltein आदि दवाइयां डॉक्टर द्वारा निर्धारित की जाती हैं।
अन्य उपचारों में शामिल हैं:
- दर्द वाली जगहों पर या उसके आस-पास Anesthetic या Anti-Inflammatory के इंजेक्शन दिए जाते हैं। व्यायाम जिसके अंतर्गत मांसपेशियों को मजबूत बनाना और खिंचाव आदि शामिल हैं।
- Acupuncture or Acupressure
एक प्राचीन इलाज का तरीका है। इसमें शरीर के विभिन्न हिस्सों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव डालकर बीमारी को ठीक करने की कोशिश की जाती है। हमारे शरीर के मुख्य अंगों के Pressure Points पैरों के तलवे में और हथेलियों में होते हैं।
- Biofeedback तकनीक : बायोफीडबैक एक प्रकार की Mind-Body Technology है जिसका उपयोग शरीर के कुछ कार्यों जैसे कि Heart Rate, Breathing Patterns और मांसपेशियों की प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने के लिए करते हैं। बायोफीडबैक के दौरान, आप Electrical Pads से जुड़े होते हैं जो आपके शरीर के बारे में जानकारी प्राप्त करने में आपकी सहायता करते हैं।
- चिकित्सीय मालिश
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-How can we help you?:- - प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
OUR SERVICES Click Here
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counselling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing
फोबिया - लक्षण, कारण और उपचार
फोबिया एक ऐसी बीमारी है जो अत्यधिक और जरूरत से ज्यादा डर से जुड़ी है। जब कोई चीज़ आपको डर या चिंता महसूस कराती है और इतनी गंभीर होती है कि यह लगातार और भारी रूप से आपके जीवन को बाधित करती है।
ये डर किसी खास जगह, स्थिति या चीज से लग सकता है।यह Anxiety या Depression से अलग होता है जो किसी विशिष्ट चीज से जुड़ा होता है। फोबिया के असर से आपको बहुत ज्यादा तकलीफ का सामना भी करना पड़ सकता है। ये भी संभावना होती है कि ताकत होते हुए भी आप प्रतिक्रिया देने में ही सक्षम न हो पाएं।
फोबिया के कारण
Causes of Phobia
- Genetic कारणों की वजह से भी आप फोबिया के शिकार हो सकते हैं। ऐसे बच्चे जिनके परिवार के किसी सदस्य को Anxiety Disorder की शिकायत रही हो, वह भी फोबिया के शिकार हो सकते हैं।
- इसके अलावा तनाव देने वाली घटनाएं जैसे किसी की मृत्यु हो जाना, किसी का डूब जाना भी फोबिया को जन्म दे सकती हैं।
- Narrow Places, ऊंची जगहों, जानवरों और कीड़े के काट लेने का भय भी ऐसे फोबिया को जन्म दे सकता है।
- कुछ खास Medical समस्याओं का इलाज करवा रहे लोग भी फोबिया के शिकार हो सकते हैं। ऐसा पाया गया है कि Brain Surgery होने के बाद कई लोगों के मन में अजीब से फोबिया जन्म लेते हैं।
- कई बार जरूरत से ज्यादा डांट-फटकार और Depression के कारण भी फोबिया हो सकता है।
फोबिया के लक्षण
Symptoms of Phobia
- डर के स्रोत का सामना करने पर या उसको याद करने से भी अत्यधिक और तेज डर और घबराहट महसूस करना।
- दिल की धड़कनो का बहुत तेज हो जाना।
- हाथ व पैरों में कपकपी होना।
- चक्कर आना या हल्कापन महसूस होना।
- बहुत ज्यादा पसीना आना।
- तेज बोलना या बोल ही न पाना।
- सीने में जकड़न या दर्द होना।
- बेहोशी।
- सांस लेने में परेशानी या तकलीफ होना।
फोबिया के प्रकार
Symptoms of Phobia
यह कई प्रकार का हो सकता है।
जानवरों से डर : इसके उदाहरणों में जैसे सांप, बिच्छू, छिपकली , बिल्ली, कुत्तों या अन्य जानवरों आदि से डर लगना शामिल है।
परिस्थियों से डर : इसमें किसी विशेष परिस्थितियों से डर लगना शामिल है। जैसे : उड़ान, driving, किसी पुल या सुनसान जगहो में जाने से आदि।
प्राकृतिक कारको से डर : ऊचाई, तूफान, पानी, बिजली या अँधेरे आदि से डर लगना।
खून, Injection या चोट का डर : इसमें चोट, खून, Injection या अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं से डर लगता है।
फोबिया का उपचार
Treatment of Phobia
फोबिया के इलाज के लिए डॉक्टर कई तरह की दवाएं या थेरेपी देते हैं। इनमें शामिल हैं:
Medication :
कुछ मामलों में, लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद के लिए Anti-Anxiety Medications या Antidepressants दवाएं निर्धारित की जा सकती हैं।
Cognitive Behavioral Therapy :
Cognitive Behavioral Therapy(CBT) को आम भाषा में Talk Therapy भी कहा जाता है। यह एक तरह की थेरेपी है, जिसमें Psychologist या Counselor से संपर्क किया जाता है। इसमें Mental Stress की वजह से आई Negative Thinking को बदलकर Positive Life की तरफ़ लाने की कोशिश की जाती है। इसे आमतौर पर Mental Health को बनाए रखने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। CBT का प्रभाव दवा की तुलना में लंबे समय तक रहता है जिससे व्यक्ति को भविष्य में स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
Eye Movement Desensitization and Reprocessing (EMDR) :
Eye Movement Desensitization and Reprocessing (EMDR) एक साइकोथेरेपी है। यह एक ऐसी थेरेपी है जिसमें आंखों की हरकतों के ज़रिए बीमारी का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा, इसका इस्तेमाल वयस्कों और बच्चों में Anxiety Disorders, Depression और अन्य Clinical Problem के इलाज के लिए भी किया जाता है।
योग :
प्रतिदिन 15 - 20 मिनट योग करने से मन शांत और एकाग्रता बढ़ने के साथ - साथ भय को कम करने में मदद मिलती है।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उपचार का विकल्प व्यक्ति, फोबिया के प्रकार और उसकी गंभीरता के आधार पर भिन्न हो सकता है। यदि आप या आपका कोई परिचित फोबिया से जूझ रहा है, तो व्यक्तिगत और प्रभावी उपचार दृष्टिकोण के लिए पेशेवर मदद लेने की सिफारिश की जाती है।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-How can we help you?:- - प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
OUR SERVICES Click Here
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counselling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing
बाइपोलर डिसऑर्डर - लक्षण, कारण और उपचार
बाइपोलर डिसऑर्डर, जिसे द्विध्रुवीय विकार भी कहा जाता है। एक ऐसी मानसिक बीमारी है जो अत्यधिक Depression या Mood Swings की वजह से बनती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति का बीमारी पर Control करना मुश्किल होता है। कई बार, वे अपने व्यवहार पर भी नियंत्रण नहीं रख पाते।
इस बीमारी की दो मानसिक स्थितियाँ हैं। पहली स्थिति में व्यक्ति बेहत Active महसूस करता है और बहुत बढ़ - चढ़ कर बातें करता है। जबकि दूसरी स्थिति में व्यक्ति बेहत शांत और उदास रहता है। इस स्थिति में व्यक्ति अक्सर अपनी जान लेने की कोशिश तक कर सकता है।
बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण
Symptoms of Bipolar Disorder
मैनिक एपिसोड (जब व्यक्ति बेहत Active महसूस करता है और बहुत बढ़ - चढ़ कर बातें करता है) के दौरान होने वाले लक्षणों में शामिल हैं:
- ऊर्जा में वृद्धि
- Mood Swings(आवश्यकता से अधिक बोलना )
- शारीरिक और मानसिक गतिविधियों में वृद्धि
- गलत फैसला लेना
- नींद में कमी
- बिना सोचे समझे खराब driving करना
- खुद को हद से ज्यादा महत्व देने वाली भावनाएं(Overestimating Feelings)
Depressive Episodes(जब व्यक्ति अत्यंत शांत और उदास रहता है ) के दौरान होने वाले लक्षणों में शामिल हैं:
- ऊर्जा और थकान में कमी
- चिड़चिड़ापन या उदासी
- चिंता और क्रोध की भावना
- Concentration में कमी
- अत्यधिक नींद आना या सोने में कठिनाई होना
- भूख का अधिक लगना या बिल्कुल भी भूख न लगना
- मन में अजीब से विचार आना
- आत्महत्या का विचार आना
- उन गतिविधियों से दूर रहना , जिससे आपको पहले अत्यंत खुशी मिलती थी।
बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण
Causes of Bipolar Disorder
बाइपोलर डिसऑर्डर के कारणों में शामिल है :
Genetics
बाइपोलर डिसऑर्डर के विकास का जोखिम उन व्यक्तियों में अधिक होता है, जिनके परिवार के सदस्य कभी इस बीमारी से ग्रसित हुए हों। अध्ययनों में पाया गया है कि बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित लगभग 80-90% मरीज ऐसे हैं जिन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर Genetic मिला है।
पर्यावरणीय कारक
दर्दनाक या तनावपूर्ण घटनाओं से निपटने में सक्षम न हो पाना, बाइपोलर डिसऑर्डर को बढ़ावा दे सकते हैं जैसे:
- खराब रिलेशनशिप
- तलाक
- परिवार में किसी की मृत्यु हो जाना
- गंभीर बीमारी
- पैसों की समस्याएं
मस्तिष्क की संरचना और कार्य
मस्तिष्क के आकार में भिन्नता या मस्तिष्क के कुछ रसायनों में असंतुलन के कारण भी बाइपोलर डिसऑर्डर हो सकता है।
बाइपोलर डिसऑर्डर से बचाव
Prevention of Bipolar Disorder
बाइपोलर डिसऑर्डर के बचाव के लिए कोई निर्धारित उपाय नहीं हैं। हालांकि, निम्नलिखित उपायों के माध्यम से शुरुआती संकेतों को पहचानने और इसे रोकने में मदद मिल सकती है:
- अगर किसी व्यक्ति में परिवार में कोई सदस्य बाइपोलर डिसऑर्डर से प्रभावित है तो उसे इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में बताकर जागरुक किया जा सकता है।
- पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है।
- अत्यधिक Stress लेने से बचें।
- ज्यादा मात्रा में Drugs और कैफीन लेने से बचना, आदि।
बाइपोलर डिसऑर्डर का उपचार
Treatment of Bipolar Disorder
हालांकि बाइपोलर डिसऑर्डर का कोई संभव इलाज अभी तक नहीं है लेकिन कुछ उपचारों की मदद से आप इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं:
1. दवाइयां : आपके डॉक्टर लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए आपको निम्न प्रकार की दवाइयां सुझा सकते हैं।
Anti-Psychotics ( लक्षण नियंत्रित करने के लिए )Mood Stabilizer ( लक्षण कम करने के लिए )Anti-Anxiety Medicine ( मैनिक एपिसोड्स के Risk को कम करती है)
2. Psychological Treatment : बाइपोलर डिसऑर्डर के दीर्घकालिक उपचार के लिए लिथियम का इस्तेमाल किया जाता है। लिथियम का उपचार एक Psychiatrist द्वारा शुरू किया जाना चाहिए।
3. तनाव कम करें : तनाव कम करने के लिए आप शारीरिक क्रियाओं (जैसे Cycling, Biking या Walk करना आदि ), योग और व्यायाम जैसी क्रियाओं में संलयन हो सकते हैं।
4. भरपूर नींद लेना आवश्यक है।
5. नशीले पदार्थों से दूर रहें।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-How can we help you?:- - प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा पार्किंसंस के परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
OUR SERVICES Click Here
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा पार्किंसंस के परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counselling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing
ब्रेन हेमरेज - कारण, लक्षण और उपचार
Specialization:-Neurology
(विशेषज्ञता):-तंत्रिका-विज्ञान
आइए पहले जानते हैं कि
ब्रेन हेमरेज क्या होता है ?
ब्रेन हेमरेज एक तरह की गंभीर बीमारी है। यह तब होता है जब हमारे मष्तिष्क में कोई कोई Artery फट जाती है। जिस कारण इसके आस-पास के ऊतकों में Bleeding शुरू हो जाती है और Brain Cells मर जाते हैं। इसे सेरेब्रल हैमरेज(Cerebral Hemorrhage) भी कहा जाता है। Medical Term में इसे इंट्राक्रैनियल हेमोरेज (Intracranial Hemorrhage) कहते हैं।
मस्तिष्क में Blood Release के लक्षणों में सिरदर्द, एक पैर या हाथ में Unsteadiness, मतली या दस्त, Vision Problems, झुनझुनी या सुन्न (Numbness) महसूस होना आदि शामिल है।
चूँकि कुछ मस्तिष्क रक्तस्राव (Brain Hemorrhages ) जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाले हो सकते हैं, इसलिए यदि आपको लगता है कि किसी को यह रक्तस्राव हो रहा है तो शीघ्र चिकित्सा सहायता प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।
ब्रेन हेमरेज के कारण
Causes of Brain Hemorrhage
1. सिर में चोट
50 वर्ष से कम उम्र के लोगों के मस्तिष्क में रक्तस्राव का सबसे आम कारण चोट है।
2. अनियंत्रित उच्च रक्तचाप
यह ब्रेन हेमरेज के लिए एक बड़ा जोखिम कारक है। लंबे समय तक उच्च रक्तचाप Blood Vessels की परतों को नष्ट कर सकता है, जिससे Vessels के टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
3. Arteriovenous Malformation (AVM)
Fetal development के दौरान, मस्तिष्क Blood Vessels का एक असामान्य नेटवर्क विकसित करती हैं जिसे AVM कहा जाता है। मुड़ी हुई Vessels से ब्लीडिंग के परिणामस्वरूप हैमरेज हो सकता है।
4. ब्रेन ट्यूमर
यदि ब्रेन ट्यूमर Blood Artery को नुकसान पहुँचाता हैं, तो ब्रेन ट्यूमर के परिणामस्वरूप ब्लीडिंग हो सकती है।
ब्रेन हेमरेज के लक्षण
Symptoms of Brain Hemorrhage
ब्रेन हेमरेज के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। लक्षण अचानक विकसित होते हैं। और समय पर इलाज न कराने पर खराब भी हो सकते हैं। लक्षण :
- अचानक तेज सिरदर्द होना
- एक हाथ या पैर में कमजोरी
- मतली या उलटी
- सुस्ती या शरीर में ढीलापन महसूस होना
- Vision Problems
- Tingling या Numbness
- बोलने या किसी की बातों को समझने में कठिनाई
- लिखने या पढ़ने में कठिनाई
- Unconscious हो जाना
ध्यान रखें कि इनमें से कई लक्षण अक्सर मस्तिष्क रक्तस्राव (Brain hemorrhage) के अलावा अन्य स्थितियों के कारण भी हो सकते हैं।
ब्रेन हेमरेज का उपचार
Treatment of Brain Hemorrhage
एक बार जब आप डॉक्टर को दिखाएंगे, तो वे आपके लक्षणों के आधार पर यह निर्धारित कर सकते हैं कि मस्तिष्क का कौन सा हिस्सा प्रभावित है।
- डॉक्टर आपके विभिन्न प्रकार के Imaging Tests करेंगे, जैसे कि CT Scan, जो Internal Bleeding या Blood Accumulation या MRI।
- डॉक्टर द्वारा Neurological Examination या Eye Examination Test भी किये जा सकते हैं। जो कि Optic Nerve की सूजन दिखाता है।
- मस्तिष्क में रक्तस्राव का उपचार रक्तस्राव के स्थान, कारण और सीमा पर निर्भर करता है। सूजन को कम करने और रक्तस्राव को रोकने के लिए सर्जरी की आवश्यकता भी पड़ सकती है।
- डॉक्टर द्वारा कुछ दवाएँ भी निर्धारित की जा सकती हैं। इनमें सूजन को कम करने के लिए Pain Relievers, Corticosteroids और दौरे को नियंत्रित करने के लिए Anticonvulsants आदि शामिल हैं।
ब्रेन हेमरेज के लिए Self-Diagnosis या उपचार का प्रयास न करें। यदि आपको संदेह है कि किसी को Brain Hemorrhage का अनुभव हो रहा है, तो Emergency Services को Call करके तत्काल चिकित्सा सहायता लें।
हम आपकी सहायता किस तरह से कर सकते है?:-How can we help you?:- - प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा पार्किंसंस के परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
OUR SERVICES Click Here
- प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा उचित देखभाल
- प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा फिज़ियोथेरेपी
- रोगी को शिक्षा और आत्म-प्रबंधन
- फिजियोथेरेपी अभ्यास द्वारा पार्किंसंस के परिणामों को कम करने और शक्ति, धीरज, लचीलेपन और संतुलन में गिरावट को कम करने में मदद
- चाल, संतुलन, मैनुअल गतिविधियों में सुधार और गिरावट के जोखिम को कम करने पर ध्यान
- उचित मार्गदर्शन
- Physiotherapy
- Doctor Consultations
- Nursing
- Trained Attendants
- Lab Tests
- Counselling
- Web Development
- Education & Training
- Digital Marketing

















